Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » हाजीपुर- वैशाली में दारोगा की पीट-पीटकर कर हत्या
Top Stories

हाजीपुर- वैशाली में दारोगा की पीट-पीटकर कर हत्या

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 18, 2015No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

हाजीपुर।
लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को उग्र भीड़ ने एक दारोगा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक अजीत कुमार बेलसर ओपी के प्रभारी थे और मूल रूप से बिहारशरीफ के रहने वाले थे। इधर पुलिस की फायरिंग में एक युवक और एक बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उनमें से युवक राकेश को पेट में गोली लगी और पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर मोहल्ले में भारी तनाव बना हुआ है। डीएम और एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी लालगंज में कैम्प कर रहे हैं।

घटना का कारण बीते मंगलवार को मैजिक पिकअप वैन से कुचलकर एक दादा-पोती की मौत के बाद फैला तनाव और अफवाह है। वैन से कुचलकर मरे दादा-पोती और चालक के अलग-अलग समुदाय के होने से मामला तूल पकड़ता चला गया। आक्रोशित लोगों ने चालक के घर सहित चार घरों को जला दिया। इसी दौरान पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोलियों से लालगंज थाने के रेपुरा गांव निवासी दीपा महतो का आठ वर्षीय पुत्र विकास कुमार और अताउल्लाहपुर गांव के वीरेन्द्र सिंह का 17 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेजा गया जहां राकेश की मौत हो गई। उसकी मौत की पुष्टि घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी लॉ एंड आर्डर आलोक राज ने की। सैप का एक जवान भी घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को अपराह्न 1.30 बजे लालगंज के अगरपुर गांव निवासी राजेन्द्र चौधरी अपनी पोती के साथ दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक मैजिक के चालक ने अनियंत्रित होकर दादा-पोती को कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना में लालगंज थाने के ही जहानाबाद गांव की लखिया देवी नामक एक महिला भी घायल हो गयी। घटना के बाद राजेन्द्र चौधरी के परिजनों ने अपने गांव के ही चालक रिजवान को पकड़ लिया। कुछ ही देर बाद रिजवान के समर्थक वहां पहुंचे और चौधरी के परिजनों के साथ मारपीट कर चालक को छुड़ाकर अपने साथ लेकर चले गए।

इधर घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। लोगों का हुजूम अगरपुर मोहल्ले में जुटने लगा। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने चालक के घर पर रोड़बाजी शुरू कर दी। लेकिन मौके पर पहुंचे एसपी राकेश कुमार ने चालक रिजवान को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी देते हुए मामला शांत करा दिया।

बुधवार की अहले सुबह घायल महिला लखिया देवी की भी मौत की अफवाह क्षेत्र में फैली। आसपास के कई गांवों के लोग वहां जुट गए। पूर्वाह्न नौ बजे एसपी वहां पहुंचे। बड़ी मस्जिद और जीए हाईस्कूल के पास जुटी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। लेकिन महिला की मौत की अफवाह सुनकर जहानाबाद गांव से आयी भीड़ और पुलिस के बीच तिरहुत बांध पर भिड़ंत हो गयी। भीड़ की ओर से रोड़े और पेट्रोल बम चलाए गए। गोलीबारी भी की गयी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से दो लोगों की मौत की अफवाह ने आग में घी का काम किया। चारों तरफ से भीड़ पुलिस पर टूट पड़ी। थाने की ओर जाती भीड़ को देख एसपी ने लालगंज थाने पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसी बीच भीड़ ने चालक के घर में आग लगा दी। गैस सिलेंडर के फटने से आग फैलती चली गयी और आसपास के चार घरों में रखे लाखों रुपए के सामान राख हो गया।

इधर वहां विधि व्यवस्था को संभालने के लिए बुलाए गए बेलसर ओपी प्रभारी अजीत कुमार भीड़ के हत्थे चढ़ गए। जान बचाकर वे पास के ही एक घर में छुप गए। लेकिन भीड़ ने उन्हें घर से खीचकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इलाज के दौरान घायल दारोगा की पीएमसीएच में मौत हो गयी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.