
साहेबगंज।
जिला का वीर सपूत श्रीनगर में आतंकवादीयो से लडते हुए शहीद हो गया। जी हाँ शहीद सिपाही B.S.F(A.S.I) ब्रिज किशोर यादव उम्र-50 वषॅ को मुठभेड़ में लडते हुए सर में गोली में लगने से मृत्यु हो गई। श्रीनगर में 7 साल से पोसटिंग थी। यह 13अप्रेल को साहेबगंज आये हुए थे। 17 नवंबर को घर वापसी का रिजर्वेशन था। बीती रात को समय 9:30 में अपनी पत्नी और बेटी से बात किया था।परिवार में 1लडका अभिषेक यादव (23 years) बैंगलोर में इंजीनीयरिंग कर रहा है और 2 बेटी में एक की शादी हो चुकी है एक B.A PART 1 में पढ रही है।इनके पत्नी का नाम पिरी देवी है। शहीद बी के यादव का पैतृक गांव बिहार राज्य के भागलपुर जिला अंतगॅत पिरपैती के गांव कमलचक का रहने वाले है लेकिन वषॅ 2004 से साहेबगंज के बिजली घाट के समीप मुक्तेशवर धाम मंदिर के सामने अपना घर बनाकर रह रहे थे। शहीद बी के यादव कुल 6 भाई है जिसमे 3 की मृत्यु हो गई है खास बात यह है कि इनके परिवार सभी सदस्य चाहे भाई हो या भतीजा सभी के किसी B.S.F,ARMY,B,MP,DAROGA ,police में रहकर देश की सेवा कर रहे है।परिवार का रो रो कर बुरा हाल है फोन से केम्प के कमांडेंट से बात कर पुष्टि हुई । लेकिन जिले के अधिकारीक पुष्टि नहीं हो पाई है।

