भगवानपुर में कार्यक्रताओ के साथ बैठक कर किया विचार विमर्श
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
अनुमंडल क्षेत्र के ईटहरी प्रखंड के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा क्षेत्रीय विधायक रत्नेश सादा ने दौरा रविवार को किया।
घोड़दौड़, सुभानाबाद, डायन टोला, भगवानपुर, बरहपोखरिया, महारस, कासिमपुर, शर्मा टोला महारस सहित अन्य क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हाल-चाल जाना। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखकर विधायक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा लोगों को राहत मुहैया कराने में कंजूसी किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रशासन के द्वारा सही से आकलन नहीं किया गया। जबकि बनमा ईटहरी प्रखंड के सभी क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है। इस अवसर पर साथ चल रहे जदयू नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ीतों को सरकारी स्तर पर सभी सुविधाये मुहैया कराई गई हैं लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासन द्वारा लेट लतीफी की जा रही हैं जो खेदजनक है।
वहीं विधायक ने भगवानपुर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन के अधिकारी से सभी बाढ़ पीड़ितों लोगों को सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा देने की बात कही है।
मौके पर मुखिया राजकुमार रंजन उर्फ राज किशोर यादव, सुलेखा देवी, उरूज फातमा, मो शमशाद आलम, विन्देश्वरी साह, संजय यादव, विकेट कुमार, अशोक चौधरी, हरिशंकर सिंह, बिजेन यादव, श्याम कुमार, अफसर आलम, कारी यादव, चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
