
चबुतरा निर्माण की मांग को लेकर किया महादलितों ने हंगामा
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
प्रखंड के तरियामा पंचायत अन्तगर्त नसरत चकला महादलित टोला में वर्षो पूर्व बनें अर्धनिर्मित चबूतरा शनिवार को गिर जाने से अफरा-तफरी मच गया। जिस समय चबूतरा गिरा वहां दर्जनों महादलित बच्चे खेल रहें थें। हलांकि चबूतरा गिरने से कोई हताहत नही हुआ।
वही चबूतरा गिर जाने के बाद महादलित टोले के लोगों ने अनुमंडल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से जल्द चबूतरा निर्माण करने को कहा।
महादलितों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे पूर्व जिप उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि महादलितों की मांग बिल्कुल जायज है, मैंने इस संबंध में में बीडीओ से बात की है और जल्द ही डीएम से मुलाकात कर महादलितों के कष्ट को जिलाधिकारी के सामने रखूंगा।
वहीं महादलितों ने कहा कि इस महादलित टोले आजादी के वर्षो बाद भी ना एक सड़क नसीब हो पाई और ना ही चबूतरा नसीब हो पाया है।जो अर्धनिर्मित निर्मित चबूतरा था वह भी टूट गया इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द हमें चबूतरा मुहैया कराये। यहां बताते चले की इस महादलित टोलें में वर्षो पूर्व बनाये गये इंदिरा आवास के सभी घर इतने जर्जर हो गये है कि सभी घरों के छतों से पानी टपकता हैं कभी भी कोई बड़ा हादसा छत गिरने से हो सकता है।



