
सरायकेला-खरसवाँ ।
चांडिल पूलिस नो हत्या की योजना बनाते एक अपराधी को पकड़ने मे सफलता पाई है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। हालाकि दो अपराधी भागने में सफल रहे। इस सबंध में चाण्डिल थाना प्रभारी परवेज आलम ने बताया कि टाटा-रांची पथ पर पुलिस के गश्ती दौरान आसनबनी के पहाड़िया बस्ती के पास कुछ लोग बैठे थे। पुलिस को देखते सभी लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ने मे सफलता हासिल कर ली। उन्होने बताया कि पकडे गए अपराधी के पास से एक गोली व देशी कट्टा के अलावे एक कटारी को बरामद किया गया । पुछताछ में उसने अपना नाम सदाम जो कपाली का रहने वाला है उसने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व कन्वाई इंर्चाज मो0 रीजवान से 40 हजार रूपये की रंगदारी मांगी गई थी रंगदारी नही देने के काराण आसिफ उर्फ भीमा सदाम व सुडडन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और असनबनी पहाड़िया बस्ती के समीप एक टेम्पों में हथियार सहीत पहूंचा। लेकिन पुलिस ने तप्तरता दिखाते हुए पकड़ लिया।
उन्होने कहा कि पक़डा गया अपराधी कई चोरी व लूट मामलों मे जेल जा चुका है । दुसरा आजादनगर गरीब कॉलानी मानगो के सुड्डन फरार है ।

