
गम्हरिया


झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ की एक बैठक कोलाबीरा मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस मौके पर संघ के जिला कमेटी का चुनाव कराया गया जिसमें पर्यवेक्षक के रुप में संघ के प्रदेश प्रवक्ता बैजनाथ महतो व प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष के लिए दो प्रतयाशी मैदान में थे। इसमें सोनू सिंह सरदार तीन मतों से विजयी होकर जिलाध्यक्ष बने। उकत चुनाव में सोनू सिंह को 29 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्य प्रकाश महतो को कुल 26 मत प्राप्त हुआ। इसके अलावा सर्वसम्मति से निखिल प्रमाणिक को सचिव तथा रुद्र प्रताप महतो को कोषाध्यक्ष पद पा चयन किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव नरोŸाम सिंह मुण्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल महतो, सुमित तिवारी, तापस हलधर, अतुल महतो, समेत संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

