
गम्हरिया।
नगर निगम क्षेत्र के सापड़ा फुटबॉल मैदान में स्थानीय जन समस्याओं एवं उसके समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से मेयर के संभावित प्रत्याशी सह पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे जिनके समक्ष ग्रामीणों ने कई समसयाएँ रखी। ग्रामीणों की समस्याओं ने अवगत होकर उन्होंने कहा िकइस क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय खुलवाने के लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा उपायुक्त से एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मिलेगा। गाँव में लो वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए उन्होंने 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं 25 खंभे लगवाने के लिए शीघ्र ही विद्युत महाप्रबंधक जमशेदपुर से वार्ता करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने ग्रामीणों से विकास के लिए आगामी नगर निगम प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील किया। इस मौके पर देवीचरण कैवर्त, रंजीत मंडल, सनातन मंडल, सत्यभामा मंडल, राजेश दास, सुशील मंडल, गुरुपदो दास, मानिक दास, रवि लोहार, शिबू कर्मकार, पवित्र नायक, भूषण लोहार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे



