
सरायकेला।


भाजपा के कद्दावार नेता सह आदित्यपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव पर सरकारी जमीन पर आवास बनाने का आरोप लगा है। इस मामले मे गम्हरिया के अंचल अधिकारी के द्वारा उन्हें नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से उन्हें इस मामले में 29 नवबंर को अपना पक्ष रखने के लिए गम्हरिया प्रखण्ड कार्यलय बुलाया गया। 14 नवबंर को गम्हरिया अंचल के द्वारा जारी पत्र के माध्यम से कहा गया है कि उनके आदित्यपुर स्थित रोड नबंर-6 आवास वाली जमीन सरकारी है। उस जमीन का उपयोग व्यवासायी के लिए किया जा रहा है। इसलिए आप 29 नवबंर गम्हरिया अंचल कार्यलय में अपना पक्ष रखे।
वही विनोद श्रीवास्तव को नोटिस मिलने से राजनितीक गलियारो में हड़कंप मच गया है।

