
गम्हरिया


केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कियंा। उन्होने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण कर एक कुशल नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व विद्यालय की प्राचार्या पूनम शर्मा द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुूति की गई जिसे देखकर श्रोता मुत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकांए, बच्च्े व काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

