
सरायकेला-खरसवाॅय़।
चांडिल के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ईचागढ़ (पातकुम) मे टीकर निवासी रिया घोष (10) अपने परिजनांे के संग सुबह कान मंे कानबाली पहनने से हुई तेज दर्द का ईलाज कराने स्वास्थ केन्द्र पहुंचे थे. इस दौरान स्वास्थ केन्द्र मे उपस्थित चिकित्सकों ने मामलो को गंभीर देखते हुए परिजनो को कुछ समय बैठने को कहा परिजन काफी देर तक प्रतिक्षा करने के बाद ईचागढ़ के कमल कल्ब प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल के साथ दर्द से कहर रही रिया घोष पुनः डाक्टर को ईलाज के लिए कहा गया तो अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक बलराम मांझी भड़क गए और अपना चेंबर से निकल कर चले गये. संजय मंडल ने बताया कि अस्पताल मे मौजुद चिकित्सक व एएनएम द्वारा मरीजों के साथ खराब व्यवहार करते है. कान का दर्द से कहराती एक जन्मजात गुंगी बच्ची ईलाज के लिए डाक्टर के पास गई थी । इलाज बच्ची का नही किये जाने के कारण ग्रामीण पीएचसी के कर्मी पर भड़के और जिला शल्य चिकित्सा पदाधिकारी से जांच कर दोषी पर कार्रवाही की मांग की । इस संबंध मे चिकित्सा प्रभारी डा0 एच एस मुंडा से पुछे जाने पर बताया कि एक बच्ची कान दर्द का ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था. मै खुद बच्ची को देखा और मामला गंभीर होने के कारण कुछ देर बैठने को कहा और मुझे मिटींग मे जाना था इस लिए चिकित्सक बलराम माझी से बच्ची का ईलाज करने को कहकर चले गए. बच्ची का कान दर्द का मामला काफी गंभीर था, उसको ईलाज के लिए थोड़ा समय पर करने को लेकर उसे प्रतिक्षा करने को कहा गया था. डाॅक्टर के दुःव्यवहार के कारण ग्रामीण चांदा कर बच्ची को एक नीजी क्लिनिक में ईलाज कराया गया ।

