
गम्हरिया

-युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पर एफआईआर दर्ज करने तथा बेवजह चालान किए जाने से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला महासचिव अमन कुमार ओझा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन भी किया गया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, बृज मोहन सिंह, अंबुज पांडेय, सुमित राजबीर, सुजीत नायक, बादल ठाकुर, सौरभ रजक, राजा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

