
सरायकेला।


गम्हरिया प्रखंड के नवागढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप बज्रपात की चपेट में आकर राजनगर के कांकी निवासी छुटू महतो (50) की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब साढ़ सात बजे की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छुटू महतो औद्योगिक ोत्र की कंपनी में कार्य कर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास पहुँचा, तभी अचानक वज्रपात हुई जिससे उसका आधा शरीर झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की एक वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। वर्तमान में उसका दो पुत्र व दो पुत्री है।

