
गम्हरिया


दिवंगत सांसद सुनील महतो की माता छोटा गम्हरिया निवासी खांदो देवी को सरकारी सहायता देने की अनुशंसा सरकार की ओर से की गइ्र है। इसको लेकर मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपालक पदाधिकारी राकेश चैधरी ने उपायुक्त को पत्र भेजकर आगे की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इस बावत गुरुवार को खांदो देवी जिले के एडीसी से मिलकर पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक कदम उठाने की गुहार लगाई है। बताया गया है कि परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है।

