
गम्हरिया।


चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छ़़त्रशाल सिंह द्वारा कान्ड्रा स्टेशन का दौरा कर वहाँ यात्री सुविधा हेतु हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। स्टेशन परिसर में हो रहे कार्यों की प्रगति पर वे संतुष्ट नहीं दिखे और संवेदक को बुलाकर मैन पावर तथा मशीन पावर बढ़ाकर कार्य की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पूरे स्टेशन का दौरा कर वहाँ की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को भी कई दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान कई रेल अधिकारी साथ में मौजूद थे।

