अरूण कुमार
सरायकेला।
जिले के ईचागढ थाना क्षेत्र के चिपङी गाँव में रविवार को दिन करीब एक बजे करीब 16 वर्षीय कलावती महतो (पिंकी) की ठनका गीरने से मौत हो गयी । परिजनों के अनुसार कलावती अपने खेत मे धान रोप रही थी तभी भारी वर्षा के साथ बर्जपात होने से वह बुरी तरह झुलस गयी । युवती को ईलाज हेतु राँची ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गयी । लङकी के पिता मंगल महतो ने बताया की वह इस वर्ष उत्क्रमित उच्च बिधालय चिपङी तिरूलडीह से माध्यमीक परीक्षा लिखी थी । पुलिस युवती के शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमाटम हेतु सरायकेला अस्पताल दिया हैं ।


