
अरुण कुमार


सरायकेला।
ईचागढ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सङट पर टीकर पुल के समीप रविवार को टीकर गाँव के नगेन गोप 50 की ट्रेक्टर की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई । नगेन गोप अपना लङका अरूण गोप के साथ रङगाँव से पोल्ट्री मुर्गा लेकर हीरो स्पलेंडर प्लस जेएच0 1बीडी 1028 पर टीकर अपना घर आ रहा था । टीकर पुल के पास पीछे से आ रही बीना नंवर का ट्रेक्टर के चपेट मे आने से नगेन गोप की मौके पर ही मौत हो गई । लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया ।
उग्र ग्रामीणों ने चार घंटा किया सङक जाम
ईचागढ– घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाश को सम्रक मे ही रखकर 4 घंटे सिल्ली रांगामाटी सङक को जाम कर दीया । ग्रामीणों ने मुआवजा, सङक मरम्मती एवं बालु लदे ओवर लोड हाइवा चलाने का बीरोध कर रहे थे । बाद मे डीएसपी संदीप भगत, इंस्पेक्टर , थाना प्रभारी , बीडीओ सोमा उराँव, सीओ गणेश महतो के समझा बुझाने के बाद सङक जाम हटा एवं बीडीओ , एवं सीओ ने 10 हजार रूपये मृतक के लङका अरूण गोप को अग्रीम मुआवजा दीया गया ।
4 घंटा सङक जाम रहने से दोनो ओर गाङीयो की लम्बी कतार लग गई । मौके पर 20 सुत्री अध्यक्ष बिश्वनाथ उराँव, अनील सिन्हा, बापी गोराँय, बुका नापीत, पींटू गोराँय, सुभाष महतो सहित सैकङो लोग उपस्थित थे ।

