
गम्हरिया।


शांतिपूर्वक धरना पर बैठे टायोकर्मियों पर प्रशासन द्वारा किये गये लाठी चार्ज की घटना दुःखद है। भाजयुमो पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने गम्हरिया में एक वार्ता के दौरान उपरोक्त बातें कही। जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने टायोकर्मियों के साथ घटित इस घटना पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर टायोकर्मियों को न्याय दिलाने का प्रयास जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबुआ सिंह, संजय सरदार, अशोक सिंह, विवेक कुमार, किशन प्रधान, शंकर दास, अजीत सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

