
सरायकेला/ चाण्डिल- झारखण्ड आन्दोलन कारी सह समाजसेवी राधानाथ टुडू का सोमवार को निधन हो गया। श्री टुडू पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल के सक्रिय सलाहकार व विचारक थे।



उन्होंने सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में लगाया। संताल समाज ने एक सच्चे आन्दोलन कारी सह समाज सेवी को खोया एवं पुरे संताल समाज में शोक में डूबा। श्री टुडू ने एक भरा पुरा परिवार छोड़ गये। श्री टुडू के निधन पर अंतिम दर्शन के लिये कोई शुभचिंतक, समाजसेवी, शामिल हुये। झामुमो सरायकेला जिला सचिव सुकराम हेम्बरम, गुरूचरण किस्कू,सुधीर किस्कू,भूषण मुर्मू, चारुचाँद किस्कू, हाड़ीराम सोरेन,पातकोम दिशोम पारगाना रामेश्वर बेसरा, श्यामल मारडी, सोमचाँद मारडी, शिलु टुडू कुनाराम सोरेन, सनातन किस्कू मुख्यरूप से उपस्थित थे।

