
सरायकेला।
गम्हरिया प्रखंड के रापचा स्थित सामुदायिक भवन में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्क्षयता में सराईकेला जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शिरकत किया इनके अलावा अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी समेत कई वरिष्ठ भाजपा अभी पहुंचे कार्यसमिति में संगठन की मजबूती एवं मिशन 2019 को लेकर चर्चा की गई जिला अध्यक्ष ने कई प्रस्ताव रखे इसके अलावे सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता गणेश महली ने भी कई प्रस्ताव रख कर इस पर कार्य करने की बात कही।
इस मौके पर साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह जी,डॉ मनोज जी,बासको बेसरा जी,अनंतराम टूडू जी,विद्यासागर दुबे जी,अमरेश गोस्वामी जी, राकेश सिंह जी,कुमुद रंजन जी,जोहर माहली जी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी-गण और भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता-गण उपस्थित थे।



