गम्हरिया।
सार्वजनिक दूर्गापूजा समिति, छोटा गम्हरिया की बैठक सुशेन महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दूर्गापूजनोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजनोत्सव के सफल आयोजन हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फुलकांत झा, सह सचिव बादल महतो, उपाध्यक्ष कल्याण महतो व रिंकु ठाकुर, संगठन सचिव रवि कर्मकार व रविन्द्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष भागीरथ महतो, मृत्युंजय बेरा व बाबू मिश्रा को बनाया गया। इस मौके पर समिति के कई सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।


