
जमशेदपुर।
सरायकेला खरसांवा जिला के चौका थाना क्षेत्र के काड्रा सड़क पर पुलिस ने : अंतराज्यीय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, किया है । दोनो अपराधियो पर हत्या व लुट समेत कई मामला दर्ज बताए जाते हैं।
इस सबंध मे सरायकेला खरसावा जिला के एसपी इंन्द्रजीत मेहथा ने बताया कि थाना पकड़े गए दोनों अपराधी का पहचान सफाउद्यीन उर्फ टेनिया (42) पिता स्व0 जीमल अंसारी एवं मो0 हुसेन उर्फ मुनदील अंसारी (35) पिता युसुफ अंसारी तिरुलडीह थाना के चोड़ा गांव निवासी के रुप में किया गया है। ये अपराधी अंतरप्रांतीय कांडो को अंजाम देते है। इनके गिरफ्तारी से अंतरप्रांतीय कांडो का उद्भेदन हुआ है।
हाल ही में ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 28/2015 पशु बेचकर आ रहे ब्यापारी से लुट की मामला दर्ज है। पष्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना कांड सख्या 35/2015 एवं 25/27 सस्त्र अधिनियम में 80 हजार का लुट तथा कांड संख्या 37/2015 पषु ब्यावसायी से 23 हजार की लुट कांड का उद्भेदन हुआ है। कुख्यात अपराधी सफाउद्यीन उर्फ टेनिया तिरुलडीह थाना से हत्या के कांड में 17 वर्ष के सजायाप्त अपराधी है । जेल से निकलने के उपरांत पुनः पष्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के आरसा थाना कांड संख्या 31/2015 सस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार कर जेल जा चुका है। जेल से छुटने के वाद पष्चिम बंगाल एवं झारखण्ड के सरायकेला- खरसावाॅं जिले के सीमावती क्षेत्र में कई अपराध को अंजाम दिया। इस संबंध में अन्य कांडों में उद्भेदन हेतु पुरुलिया जिला के पुलिस द्वारा पुछताछ की जा रही है । सरायकेला एसपी ने कहा की अंतराज्यीय गिरोह सरगना विकास प्रमाणिक की भी जल्द गिर्फतार कर ली जाएगी ।

