
जमशेदपुर। आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड –नबंर -11 के कुलूपटांगा निवासी राजेश चौधरी के घर का ताला तोड़कर आलमीरा चोरी कर ले गए. और आलमीरा से सारा कीमती सामान निकाल कर आलमीरा को नाला में फेक कर फरार हो गए। सुबह जब लोग नाला पर आलमीरा फेका देखा तो इसकी शिकायत स्थानिय पुलिस को की। पुलिस घटना स्थल पहुत कर मामले की जानकारी प्राप्त की। इस सबंध मे आर आई टी थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि स्थानिय लोगो के अनुसार पुलिस को सुचना मिली की रोड नंबर 11 में नाले मे आलमीरा मे किसी का आलमीरा फेका पड़ाहुआ है। उसी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि आलमीरा सामने के घर से निकाल पर फेका गया। जांच मे पता चला कि चोरो द्वारा बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी किया गया है। वह घर राजेश चौधरी नामक के घर मे हुई है। राजेश चौधरी का पुरा परिवार अभी बाहर गया हुआ है। राजेश चौधरी के बाहर से आने के बाद ही पता चल पाएगा कि चोरी कितने की हुई थी।

