
गम्हरिया।


गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक से सटे बोलायडीह मुख्य मार्ग तथा सर्विस रोड में सड़क अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले आठ दुकानदारों को आदित्यपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर तिवारी एवं पुलिस निरीक्षक चंद्रभूषण के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक पर काफी संख्या में पुलिस बलों को देखते ही अतिक्रमण कर दूकान लगानेवाले दूकानदारासें में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस को देखते ही बोलायडीह मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड, दूर्गापूजा मैदान सर्विस रोड आदि से अतिक्रमणकारी स्वंय अपनी-अपनी दुकानें हटाकर बेतहाशा भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने आठ अतिक्रमणकारियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कुछ महिलाएं पुलिस से उलझ पड़ी, किंतु महिला पुलिस बल ने उसे समझाकर शांत किया। इस दौरान मौजूद दंडाधिकारी तिवारी ने बताया कि लाल बिल्डिंग चौक से लगातार अतिक्रमण हटाने के बाद भी पुनः उसी स्थल पर दुकाने लगाई जा रही थी जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होने की शिकायत आ रही थी। मुख्यमंत्री जन संवाद में कई बार यह मामला आने के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उपस्थित पुलिस निरीक्षक

