गम्हरिया
—–
भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से छोटा गम्हरिया दूर्गापूजा मैदान में संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम डाॅ0 अम्बेदकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आरएसएस के जमशेदपुर सह प्रमुख रंजीत प्रसाद ने अम्बेदकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता डाॅ0 मनोज कुमार, गणेश महतो, मुखिया निरोला सरदार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार ने किया। इस मौके पर मनोरंजन सिंह, जमुना दास, साधु शरण पासवान, बलराम प्रधान, अमरेश गोस्वामी, भगवान सिंह, जगदेव प्रसाद, संतोष तिवारी, अनिल सिंह, विद्यासागर दूबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, राजद जिला कमेटी की ओर से गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर डाॅ0 अम्बेदकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने डाॅ0 अम्बेदकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्वतंत्र भारत का जनक बताया। उन्होंने कहा कि श्री अम्बेदकर के द्वारा बनाए गए संविधान के तहत ही हमें अपना अधिकार प्राप्त हो सका। कार्यक्रम को राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, जिला सचिव संजय कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कामेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मी पूर्ति, धनंजय तिवारी, डोॅली मुर्मू, अंजु मुर्मू, पूजा टुडू, पुष्पलता महतो, गणेश पाल, आशुतोष राना, मुकेश झा, मालती मोदक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यशपुर पंचायत भवन में भी मुखिया रामु मुर्मू के नेतृत्व में बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उप मुखिया गुलाब महतो, चामु हेम्ब्रम, सुरेश टुडू, धीरज कुमार महतो समेत कई ग्रामीणं उपस्थित थे। इधर, कांग्रेस कैम्प कार्यालय में भी भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाॅ0 भीम राव अंबेदकर की जयंती मनायी गई। इस मौके कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा, कपिल रजक, राजू रजक, आजाद रजक, अजय रजक आदि उपस्थित थे।


