
गम्हरिया।


रावण दहन कमेटी कान्ड्रा की ओर से महादशमी के अवसर पर एसकेजी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष लाला महतो ने बताया कि एक दर्जन से अधिक कलाकारों द्वारा करीब 80 फीट के रावण की प्रतिमूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर आकर्षक आतिशबाजी का नजारा श्रद्धालू देख पाएँगे। विदित है कि वर्ष 1951 से उक्त कमेटी द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारी में कमेटी के दिलीप डे, राम महतो, बंबलू दास, बप्पा महापात्रा, प्रदीप यादव, मुन्ना मंडल, मनीष प्रसाद आदि जोर-शोर से जुटे हैं।

