
गम्हरिया।


कान्ड्रा थाना क्षेत्र के गिद्धिबेड़ा गाँव में घर में सोई महिला फूलमनी सोरेन की अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बीती रात करीब बारह बजे की बताई गई है। वह अपने घर में अकेली सोई हुई थी। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उमजीएम अस्पताल भेज दिया। बताया गया है कि मृतका का दो पुत्र है। उसके पति गोपाल सोरेन का निधन दो वर्ष पूर्व हो गया था। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।.

