
गम्हरिया
—–
कुरमी सेवा संघ की ओर से एसकेजी क्लब, कान्ड्रा में करमा महोत्सव-2018 का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम दिन में कान्ड्रा मोड़ से बस्ती तक करमा डाली के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत किया। तत्पश्चात् करमा राजा को आखाड़ा में स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों पारंपरिक करम गीत व नृत्य से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिप सदस्य सुधीर महतो ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है जो कुरमी समाज की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आज लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। किन्तु, इसे बचाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ करम पेड़ की डाल को घर के आँगन में लगाकर पूजा करना एवं सामूहिक नृत्य व संगीत के साथ खुशियां मनाना इस पर्व की अहम विशेषता है। यह पर्व हम सभी को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक रामचन्द्र सहिस, साधुचरण महतो, कुर्मी सेना के अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो आदि ने भी संबोधित किया तथा मादर की थाप पर खूब झूमा। इस मौके पर ओड़िसा के बारीपदा के प्रसिद्ध कलाकार बिन्दु महतो एण्ड झुमर ग्रुप को सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस ग्रुप के कलाकारों ने अपने भूमर गीत व नृत्यों से झोताओं को काफी झूमाया। इस मौके पर संघ के लालबाबू महतो, राम महतो, शुभेन्दू महतो, सत्य नारायण महतो, महेश्वर महतो, विनय महतो, अंगूर महतो, राज किशोर महतो, विश्वनाथ सरदार समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

