
सरायकेला(गम्हरिया)
—–
कांड्रा-चैका मार्ग पर रायपुर गाँव के समीप एक ट्रक संख्या (जेएच05एएफ/8209) सिमल पेड़ से टकराने के बाद एक साल पेड़ में जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे जंगल की ओर घुस गया। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी के साल के पेड़ का कुछ हिस्सा बीचोबीच फट कर गिर गया और ट्रक के आगे के भाग के परखच्चे उड़ गए। जंगल में घुसने के बाद ट्रक एक पेड़ में जाकर अटक गया जिससे एक बड़ी घटना होते होते बची। बताया जाता है कि ट्रक चैका की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हालाँकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और खासी बाल बाल बच गया। ट्रक को निकालना काफी मुश्किल होता देख ट्रक चालक घटना होने के बाद कुद कर फरार हो गया।


फोटो- जंगल में फंसा क्षतिग्रस्त ट्रक

