
गम्हरिया।


छठ पर्व के अवसर पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न छठघाटो पर शिविर लगाकर छठव्रतियों तथा श्रद्धालुओं की सेवा की गई। शहरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी तट पर स्थित दोमहानी में युवा संघ बस्ती विकास समिति के सदस्यों द्वारा व्रतियों तथा श्रद्धालूओं के बीच दातुन, दूध व चाय का वितरण किया गया। इस दौरान महेश्वर महतो, पार्षद कुन्ती देवी समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। गम्हरिया के घोड़ाबाबा तालाब में सार्वजनिक दूर्गापूजा समिति द्वारा शिविर लगाकर छठव्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच दातुन, दूध, चाय आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर डा0 मनोज कुमार, गणेश महतो, सोनू सिंह, जमुना दास, आरएस पाण्डेय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सतवाहिनी स्थित तालाब में स्थानीय समाजसेवियों द्वारा शिविर लगाकर व्रतियों व श्रद्धालूओं की सेवा की गई। इस दौरान शेषनाथ तिवारी, पार्षद अनिल प्रसाद, अशोक सिंह, बप्पी आदि उपस्थित थे।

