
सरायकेला।
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह नीमड़ीह थाना अंतर्गत एक कार्यक्रम का उद्घाटन करके वापस आ रहे थे उसी दौरान नीमडीह रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद पीतकी गेट के पास उनके चार पहिया वाहन में किसी ने पथराव किया जिसके कारण गाड़ी के पिछले शीशे के दरवाजे के समीप वाले कांच टूट गया । इसकी सूचना तत्काल उन्होंने नीमडीह थाना प्रभारी को दिए। नीमडीह थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी को इसकी सूचना दी । पेट्रोलिंग गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे ।उनके गाड़ी में भी पथराव किया गया ।नीमडीह पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मी एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने घटना के आसपास सारी जगहों को उस पथराव किए जाने वाले लोगों को बहुत खोजबीन की मगर किसी का पता नहीं चला । तत्पश्चात पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सरायकेला-खरसांवा के आरक्षी अधीक्षक को इस घटना के बारे में पूरी सूचना दी और उन्होंने बताया कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है और इसके पूर्व में भी इनके ऊपर इस तरीका की घटना की जा चुकी है । पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के साथ उनके आप्त सचिव सुनील गुप्ता एवं उनके अंगरक्षक उस समय उनके वाहन चार पहिया वाहन में मौजूद थे।



