
सरायकेला।


ईचागढ– प्रखंड 20 सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष बिश्वनाथ उराँव की अध्यक्षता मे शनिवार को प्रखंड सभागार मे बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मनरेगा, बृद्धा पेंशन, समय पर राशन का बितरण सुनिश्चित करने का मुद्दा छाया रहा । बीडीओ सह सचिव सोमा उराँव ने प्रखंड क्षेत्र मे 6 हजार बीपीएल परिवारों को नये गैस कनेक्शन देने के लिए 7-8 नवम्बर को पंचायत वार 20 सुत्री एवं पंचायत प्रतिनिधि यो के साथ बैठक करने का निर्णय लिया । सदस्यो ने समय पर राशन का बितरण करने एवं जरूरतमंदों को बेगैर आधार का भी बितरण करने का मांग किया । मौके पर बीडीओ सोमा उराँव, सीओ गणेश महतो , चिकित्सा प्रभारी एच एश सिंह मुंडा , सीडीपीओ शीला कुमारी, एम ओ रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष महतो, सुभाष साहु, पींटू गोराँय, यदुपति गोप, रंजीत कुमार सहित कय सदस्य उपस्थित थे ।

