
राजेस तिवारी
पटना| राज्य सभा और बिहार विधान परिषद के लिए नामांकन करने वाले सभी दलों के प्रत्याशी विजयी घोषित कर दिए गए है नामांकन वापस लेने की समय सीमा पूरी होते ही इन्हे निर्वाचित घोषित करने की औपचारिकताए पूरी कर ली गई है मीसा भारती अब राज्य सभा की सदस्य बन गई है | इसी तरह राजद की और से प्रख्यात वकील
राम जेठमलानी भी राज्य सभा पहुँच गए है | इन दोनों के साथ जदयू के पूर्व अदयझ शरद यादव और आरसीपी सिंह भी जीते है | महागठबंधन की और से चारो उम्मीदवारों ने सोमवार को एक साथ विधानसभा जाकर अपना नामांकन किया था | वहीं भाजपा की और से एक मात्र सीट पर पूर्व अदयझ गोपाल नारायण सिंह ने नामांकन किया था |
ये पहुंचे विधान परिषद
जदयू से गुलाम रसूल बलियावी और सीपी सिन्हा राजद से कमर आलम औररणविजय सिंह कोंग्रेस से तनवीर अख्तर भाजपा से अर्जुन सहनी और विनोद नारायण झा विधान परिषद की सीट पर महागठबंधन के छठा प्रत्याशी उतारने की सूरत में मतदान तय था लेकिन महागठबंधन के नेताओ ने अपना प्रत्याशी उतारने से परहेज़ कर मतदान की स्थिति टाल दी |

