लल्लन कुमार
शेखपुरा
।इन दिनों जिला का समाहरणालय परिसर ध्वनि और वायु प्रदूषण से कराह रहा है ।समाहरणालय परिसर में स्थित फोटो स्टेट की दुकानों के द्वारा खुले में जेनेरेटर चलाने से उसके जहरीले धुंए आस -पास के वातावरण प्रदूषित कर रहे हैं ।इसके साथ ही जेनेरेटर की कर्कश आवाज भी ध्वनि प्रदूषण फैलाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है । ऐसी परस्थिति में सरकारी कार्यों से समाहरणालय आये लोंगों को आस पास बैठकर इस गर्मी में थोड़ा आराम करना मुश्किल हो रहा है । इस बावत सरकारी कार्य से समाहरणालय आये 70 वर्षीय बुजुर्ग मिर्जा दास ने कहा कि एक तरफ विभाग के अधिकारी सरकारी कार्यालयों में ठीकेदारों द्वारा साउंड लेस जेनेरेटर चलवाते हैं ,वहीँ दूसरी तरफ समाहरणालय व अनुमंडल कार्यालय परिसर में अवैध रूप से स्थित कई फोटो स्टेट की दुकानों द्वारा अधिकारियों के सामने खुले में जेनेरेटर चलाकर ध्वनि और वायु प्रदूषण को बढ़ावा दी जा रही है और अधकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं ।ऐसे हालात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हरा -भरा बिहार, बढ़ता रहे बिहार पर ग्रहण लगता दिख रहा है ।जबकि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने इसी प्रदूषण को मुक्त करने के लिए अपने पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए लोंगों को 25 पेड़ों को लगवाने का अभियान चला चुके हैं ।लेकिन समाहरणालय परिसर में उनके अधिकारियों द्वारा ही इस मामले में अनदेखी कर रहे है ।इस संबंध में डीएम दिनेश कुमार से मोबाइल पर संपर्क साधने पर मोबाइल रिंग होती रही लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नही मिल सकी



