‘लंगड़ी सरकार’ से राजद-कांग्रेस खफा

खुद को लंगड़ी सरकार का मुखिया बताने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत
सोरेन घटक दलों के निशाने पर आ गए हैं। राजद और कांग्रेस ने हेमंत के
पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में जनसभा में दिए बयान पर खुलकर सवाल
उठाए। राजद विधायक दल की नेता और राज्य की जल संसाधन व समाज कल्याण
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री के बयान को बेजा बताते हुए कहा,
हेमंत को बताना चाहिए कि उन्होंने किन परिस्थितियों में यह बयान दिया।
कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। विपक्ष खासकर भाजपा
ने विधानसभा में दैनिक जागरण की प्रति लहराते हुए सत्तापक्ष की जमकर
चुटकी ली। भाजपा विधायक उमाशंकर अकेला ने विधानसभा में व्यंग्य बाण
छोड़े। भाजपा विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष सीपी सिंह ने भी हेमंत के
पश्चिम सिंहभूमि जिले के कुमारडुंगी में जनसभा में दिए बयान ‘वह कैसे
राज-काज चला रहे हैं, यह वह ही जानते हैं’ का कई बार इसका जिक्र किया,
जिससे सत्तापक्ष असहज दिखा। प्रश्नकाल के दौरान भी सिंह ने अपना संबोधन
कुछ ऐसे ही विशेषणों से आरंभ किया तो आसन से आपत्ति जताई गई। स्पीकर ने
नियमन दिया कि यह कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा, मुख्यमंत्री ने बताया है कि उनका आशय अब तक
की बनी तमाम सरकारों से था।

  • Related Posts

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    जमशेदपुर। पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ…

    Read more

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    जमशेदपुर। झारखंड में नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं) की पढ़ाई को समाप्त किए जाने के फैसले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि