Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची-रांची : झारखंड नामधारी पार्टियों ने मान-सम्मान व स्वाभिमान को बेचा- रघुवर दास
Top Stories

रांची-रांची : झारखंड नामधारी पार्टियों ने मान-सम्मान व स्वाभिमान को बेचा- रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 16, 2017No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

विपक्ष पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने साधा निशाना कहा,आंदोलन को किया बेचने का काम,कह रहे है लड़कर लिए झारखण्ड

रांची।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंडनामधारी पार्टियों ने राज्य गठन के पूर्व भी यहाँ के मान, सम्मान और स्वाभिमान को बेचा तथा राज्य निर्माण के बाद सत्ता के माध्यम से भी बेचा। यह बात मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज पार्टी के एकदिवसीय कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वनांचल आंदोलन के माध्यम से राज्य गठन को मुकाम तक पहुंचाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भारत का मान-सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ी है। प्रधानमंत्री के आवाह्न पर नया भारत झारखंड के स्वप्न को साकार करना चाहते हैं। झारखंड में असीम संभावनाएं है। अमीर राज्य के गोद से गरीबी दूर करना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है

इसलिए सरकार की सारी योजनाएं गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचितों के उत्थान के लिए बनी है जिसे तीव्रता से धरातल पर उतारा जा रहा है

श्री दास ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सखी मंडल के माध्यम से महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना चाहती है* कहीं युवाओं की शक्ति को कौशल विकास के माध्यम से बढ़ाकर राज्य और देश के निर्माण में सहयोगी बनाना चाहती है। दास ने राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि 2020 तक हर गरीब के सिर पर छत होगा कोई व्यक्ति बीपीएल श्रेणी में नहीं रहेगा

अपने विदेश यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के वनोपज के निर्यात से झारखंड विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उसके लिए निवेश बढ़ाने के अवसर उन्होंने अपनी यात्रा में ढूंढा है जिसे शीघ्र कार्यान्वित किया जाएगा। दास ने कहा कि अब जातिवाद, सम्प्रदायवाद, भाषावाद की राजनीति का अंत हो गया है। अब सिर्फ विकासवाद की चर्चा हो रही है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहिन, रीढविहिन है, जो कल विकास से भागते रहे वे आज भाजपा के कारण विकास की बात करने लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिश्रम और प्रयत्न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सही व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका सहयोग भी अपेक्षित है। दास ने कहा कि झारखंड में सांस्कृतिक जागरण की आवश्यकता है जिससे लोग लोभ, लालच में अपनी संस्कृति से करने से बचे

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की विदेश यात्रा राज्यहित में सफल यात्रा रही है। इसके माध्यम से निवेशकों में विश्वास बढ़ा है तथा राज्य की बेरोजगारी, गरीबी को दूर करने में यह यात्रा सार्थक सिद्ध होगी। प्रदेश प्रभारी रामविचार नेताम ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि हमारे पास विश्व स्तरीय नेतृत्व है। आज हम 18 राज्यों में जनता की सेवा कर रहे हैं। आज गर्व की बात है कि देश भर में सर्वाधिक सांसद, विधायक भाजपा के हैं। सभी क्षेत्रों में भाजपा का झंडा लहरा रहा है। नार्थ-ईस्ट में भी भाजपा सरकार बनाकर सेवा कर रही है। हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में नीचे स्तर तक पहुंच बढ़ाकर गांव, गरीब की सेवा करनी है तथा अंत्योदय के लक्ष्य को पूर्ण करना है। अध्यक्षीय भाषण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने गिरिडीह में संपन्न विगत कार्यसमिति के बाद तीन महीनों में संपन्न कार्यक्रमों की चर्चा जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न मंडल स्तर प्रशिक्षण शिविर, युवा मार्चे द्वारा तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने पर संपन्न कार्यक्रमों राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के सफल प्रवास की विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कमिटि की सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया तथा कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से 25 हजार बूथों पर कार्य संपन्न हुआ है

प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड के विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिसने आंदोलन को बेचने का काम किया व  आज लड़कर झारखंड लेने का भ्रम फैला रहे हैं। जबकि राज्य की जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने उज्जवला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की चर्चा की तथा 2 अक्टूबर को संपन्न 20 हजार गृह प्रवेश के लिए सरकार की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने मिशन 2019 की चर्चा करते हुए झारखंड की 14 लोकसभा सीट को जीतने एवं विधानसभा में 60 सीट जीतने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठनात्मक विषयों को लेते हुए आगामी कार्य योजना पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन कार्य को निर्धारित अवधी में पूरा कर बूथ स्तर तक की संगठन संरचना को मजबूत कर हम संगठन विस्तार को समाज के सभी वर्गो तक ले जा सकते है

प्रदेश कार्यसमिति बैठक का विधिवत उद्घाटन, दीप प्रज्वलन कर तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम, केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम  में स्वागत भाषण एवं शॉल, पुस्तक देकर अतिथियों का स्वागत रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी ने किया। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे प्रदेश महामंत्री अनन्त ओझा ने पेश किया तथा विधायक बिरंची नारायण एवं रामकुमार पाहन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में शोक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहु ने पेश कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दिया

आज की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, सांसदगण, बोड, निगम के अध्यक्ष,कार्यसमिति  सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष दिनेश नन्दी ,उदय प्रताप सिंहदेव मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के प्रदेश संयोजक एवं जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.