
रांची। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी मूल्यों एवं आर्दशों की राजनीति करने वाले देश के सर्वमान्य नेता थे। वह एक व्यक्ति विशेष ही नहीं संस्था के रूप में जाने जाते थे। उनका मधुर स्वभाव सदन में पक्ष एवं विपक्ष दोनों को आकर्षित करता था। देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भारपाई नहीं की जा सकती है। सबों को साथ लेकर चलने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव प्ररेणा श्रोत बना रहेगा। झारखंड प्रदेश कंाग्रेस कमिटी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता सर्वश्री आलमगीर आलम, पूर्व सुबोधकांत सहाय, जोनल कोआर्डिनेटर केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, रवीन्द्र सिंह, आभा सिन्हा, गंुजन सिंह, अभिलाष साहू, डा. विनोद सिंह, सत्यनारायण सिंह, राकेश सिन्हा, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सलीम खान, किशन अग्रवाल, प्रभात कुमार, अरूण श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रेम कुमार, रिंकू तिवारी, अजय सिंह, केदार पासवान, राजेश सिन्हा सन्नी, वेद प्रकाश तिवारी, कुलदीप कुमार, राजू राम आदि शामिल हैं।



