जमशेदपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के जमशेदपुर दौरे में पंचायत प्रतिनिधियों को लेने आये यात्री बस को मुसाबनी प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आग लगाकर जला दिया गया।वही दुसरी ओर पोटका प्रखण्ड के कुदादा जाने वाली सडक पर हेसल के पास पुलिया पर एक टैकर को भी बंद समर्थको ने आग लगा दिया हॉ। वही पुलिस ने जे एम एम के दो महत्वपुर्ण नेता बागराय मार्डी और संजीव सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया । वही इस घटना के बाद पुलिस गस्त तेज कर दी गई है।
इस सदर्भ मे मुसाबनी के डी एस पी अजीत विमल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के जमशेदपुर दौरे में पंचायत प्रतिनिधियों को लेने आये यात्री बस को मुसाबनी प्रखण्ड कार्यालय परिसर
खडी थी। देर रात वहां बंद समर्थक पहुंचे खलासी और चालक को बस से उतरने के बाद बंस को आद के हवाले कर दिया । जब तक दमकल पहुंचने के पुर्व बस जलकर राख हो गया। वही दुसरी घटना पोटका के कुदादा के पास एक पुलिया के पास टैंकर को रोक कर बंद समर्थको ने टैंकर को आग के हवाले कर दिया । उन्होने कहा कि पोटका से दो महत्वपुर्ण जे एम एम नेता बागराय मार्डी संजीव सरदार
को हिरासत मे लिया गया है।
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए स्थानिय निती के विरोध मे जे एम एम के द्वारा कोल्हान बंद का आहांवान किया गया है।


