
जमशेदपुर।
घाटशिला: अनुमंडल के कोकपाड़ा स्टेशन पर बीती रात नक्सलियो ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान । इस दौरान नक्सलियो ने यात्री ट्रेन धनबाद-झारग्राम लोकल के चालाक,गार्ड और ड्राईवर के अलावे स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट भी गयी, । वही इस घटना के बाद हावड़ा – टाटानगर रेल मार्ग पर ट्रेनो का आवाजाही पर देर रात बंद कर दी गई। बाद मे कई ट्रेनो को पायलट ट्रेनो के सहारे चलाया गया।। ट्रेन पर हमला करने वाले तीन वॉकीटॉकी लूटकर ले गये. पुलिस को ट्रेन पर हुई फायरिंग में से एक 9 एमएम का खोखा मिला है। लेकिन कुछ घंटो के लिए उस मार्ग पर ट्रेनो की आवाजाही रोक दी गई। जिस कारण टाटानगर आने वाली कई ट्रेनो को खडगपुर और टाटानगर से खड़गपुर की ओर जाने वाली पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को घाटशिला और हरिद्वार- पुरी उत्कल एक्सप्रेस को धालभुमगढ मे रोका गया। वही घटना की सुचना पर कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन पर एसएसपी अनूप टी मैथ्यू, ग्रामीण एसपी एम अर्शी समेत सीआरपीएफ पहुंच गये हैं और सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।
इस सदर्भ मे बताया जाता है कि धनबाद से भाया टाटानगर होकर झाड़ग्राम को जाने वाली मेमु ट्रेन रात के साढे नौ बजे जैसे ही कोकपाड़ा स्टेशन पहुंची । 8 -9 की संख्या मे हथियार बंद लोग ट्रेन के चालक के केबिन मे घुसे। और चालक को अपने साथ स्टेशन मास्टर के कक्ष मे ले गए। और वहां दोनो को बंधक बना दिया। कुछ देर के बाद ट्रेन के गार्ड को अपने साथ स्टेशन मास्टर के केबिन लाया गया और तीनो के साथ मारपीट की गई। इस दौरान स्टेशन के केबिन मे रखे पैनल को भी उनलोगो के द्वारा तोड़ दिया गया। करीब डेढ घंटे कब्जे मे रखने के वॉकीटॉकी लेने के बाद सभी गुड़ाबांदा के ओर रवाना होगए । इस दौरान नक्सलियो के द्वारा फायरिग भी स्टेशन मे किया गया । जिससे यात्रियो मे दहशत रहे।
वही एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने घटना की पृष्ठी की है। उन्होने कहा कि नक्सलियो के द्वारा गोली चालन की घटना की गई है। और वाकी टाकी लुट कर ले गया है उन्होने कहा कि नक्सलियो खिलाफ सर्च वारंट देर रात जारी कर दिया गया है।



