Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » मधेपुरा-युवा के नेतृत्व से ही विकसित होगा समाज – बीडीओ
Top Stories

मधेपुरा-युवा के नेतृत्व से ही विकसित होगा समाज – बीडीओ

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 18, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मधेपुरा।

आशीष कुमार

जिनकी अपने लक्ष्य में दृढ आस्था है वह इतिहास बदल सकते हैं। शाखा पर बैठा पक्षी कभी भी इसलिए नहीं डरता है कि डाल हिल रही है। वह पंछी डाली पर नहीं, अपने पंखों पर भरोसा करती है।
उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कही। वे आज नेहरु युवा केंद्र मधेपुरा के सौजन्य से कृष्ण युवा कलब चौसा के बैनर तले आयोजित पांच दिवसीय युवा नेतृत्व सामुदायिक विकास आवासीय प्रशिक्षण के तहत युवाओं का व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए लोगों को सकारात्मक होना जरूरी है। जहां कर्म है वहां मोह है। भारत में 65 प्रतिशत युवा पीढ़ी है। युवाओं में उर्जा है। उसे दिशा देने की जरूरत है।वर्तमान परिवेश में युवा नशे के शिकार हो रहे हैं। युवाओं को नशे से परहेज करनी चाहिए। किसी भी चीज को पाने के लिए इच्छा और चाहत होनी चाहिए।हर एक काम करने की कोशिश करें, गलती करें। इसे सीखने और सुधरने का मौका मिलता है। दुनिया के सभी रास्ते भगवान तक जाते हैं। परिश्रम कभी बर्बाद नहीं जाता है जो समय गुजर गया वह हासिल नहीं होता है। समय के कीमत को समझना चाहिए समयबद्धता बहुत जरूरी है। बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण से ही उपलब्धियां हासिल की जा सकती है। समय प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने कई महापुरुषों की जीवनी की चर्चा कर युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि डर को दूर करें। बिहार विश्व गुरु रहा है और रहेगा। हमें बिहारी होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि युवाओं को दिशा देने की जरूरत है इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन पश्चाताप जरूरी है। जिला समन्वयक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन कौशल के विकास के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। आदमी व्यक्तित्व से महान होता है। आदमी जाति, कर्म, मुख से कभी भी महान नहीं हो सकता है।प्रशिक्षण से ही व्यक्तित्व में बदलाव हो सकता है।उन्होंने कहा कि सीखने के लिए प्रयत्नशील होना चाहिए। भारत युवाओं का देश है। आज के युवा कल के नेता हैं। युवाओं में अपार संभावनाएं हैं। सफल युवा समाज पर कभी भार नहीं होता। समय का सदुपयोग करें। उन्होंने सरकार के कई योजनाओं पर चर्चा और पढ़ाई के साथ साथ खेल को आवश्यक बताया।जदयू नेता नरेश ठाकुर निराला ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान होना चाहिए। विकास के लिए शारीरिक भाषा में सुधार लाना बहुत आवश्यक है इससे आप के विषय में बहुत कुछ पता चलता है।शिक्षक सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि सरकार के सभी कार्यक्रम का उद्देश्य सही विकास है। लोग स्वार्थ के लिए जीते हैं। हमें परमार्थ का काम करना चाहिए। हमें समाज के उपयोग में आना चाहिए। युवा नेता अबुसालेह सिद्धकी ने कहा कि संयम और शांति हर मानव के लिए जरूरी है। जाति, धर्म,भाषा की लड़ाई बे वजह है। वर्तमान परिवेश में सभ्यता एवं संस्कृति से युवा पीढ़ी दूर हो रहे हैं। वर्तमान में युवा पीढ़ी आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं जिनसे युवाओं को परहेज करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को अधिवक्ता विनोद आजाद,कुंदन घोषईवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रशिक्षण से युवाओं का व्यक्तित्व निखरता है। नकारात्मक सोच को दूर रखें तभी विकास संभव है। हमारी सोच पर विकास निर्भर करता है। सोच को विकसित करें। कुंजबिहारी शास्त्री,राजकिशोर पासवान ने कहा कि युवा पीढ़ी भटक रहे हैं। अच्छे नागरिक की तरह समाज के हर कार्य में सहयोग दें। समाज के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।युवाओं में नेतृत्व का आभाव हो गया है। गायत्री परिवार के गोपाल साह ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित होकर समाज की मुख्यधारा से विमुख हो रहे हैं। उनमें ज्ञान की कमी हो रही हैं। व्यक्ति परिष्कार की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं। हमें खुद सुधरने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण से आदमी के व्यक्तित्व का विकास होता है। अपने गलती को ढूंढने की आवश्यकता होती है। सीखने के लिए कोई उम्र नहीं होता है। इसके पूर्व जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल चौसा के प्रेरणा प्रखर, ईशा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी ने स्वागत गान प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संजय कुमार सुमन ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। इस मौके पर जवाहर चौधरी, रतन कुमार पासवान,आशीष कुमार,केशव कुमार,संतोष कुमार अकेला,मुकेश कुमार मणि,तेजनारायण कुमार,रमण कुमार रही,कुन्दन कुमार,देवांशु कुमार देव,कुणाल किशोर मीणा, रमन कुमार राह,आशुतोष कुमार,आशुतोष कुमार राय,प्रेरणा कुमारी,शेफाली कुमारी समेत विभिन्न क्लबों से आए दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

AAJ KA RASIFAL :08 दिसम्बर 2025 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

December 8, 2025

Jamshedpur News :Tata Steel UISL MD Rituraj Sinha Passes Away; Political and Industrial Fraternity Express Deep Grief

December 7, 2025

Jamshedpur News :टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक

December 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.