
मधुबनी।
मधुबनी जिला वासियों की चिर प्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में मधुबनी जिला में एक नयाg आयाम जुड़ने जा रहा है। जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की ओर कदम बढ़ा दिया गया है।
जिला पदाधिकारी मधुबनी श्री गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की आवश्यकता को समझते हुए सभी अंचल अधिकारिययों को दस एकड़ उपयुक्त जमीन ढ़ॅॅॅूढ़ने का निदेश दिया गया है।
साथ ही जिला पदाधिकारी ने सभी जिलावासियों से अपील की हैं कि इच्छुक दान दाता केद्रिय विद्यालय के लिए दस एकड़ उपयुक्त जमीन खुले दिल से दान करें। उनका नाम विद्यालय के नाम के साथ जोड़ा जाएगा। इस परोपकार के लिए वे पुण्य के भी भागी बनेंगे।


