राजेस तिवारी
मधुबनी.
बेनीपट्टी की एसडीपीऔ निर्मला कुमारी अपनी अनोखी कार्यशैली के कारण हमेशा चर्चा में रहती है आमलोगों को पुलिस की सकारातमक सोच से जोड़ने में और पुलिस के प्रति आम लोगो में विश्वास पैदा करने में ये अहम भूमिका निभाती है | इन दिनों निर्मला सड़क पर खड़े होकर वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेट कर रही है |
ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले को गुलाब
एसडीऔ निर्मला ने लोगो को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए नायब तरीका निकला है | उन्होंने कल बेनीपट्टी मार्ग पर वाहन जाँच अभियान चलाया | वाहन जाँच के दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों को पालन
करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेट कर उन्हें प्रोत्साहित किया और धन्यवाद कहा |
संगीत से भी है लगाव
निर्मला को गीत संगीत का भी शोक है | वे खाली समय में हारमोनियम पर गुनगुना लेती है | उन्होंने अपने कैंपस को फूल पौधों से गुलजार रखा है | काफी आग्रह पर उन्होंने एक गीत किसी की मुस्कराहटों पर हो निसार गाकर सुनाया | कहा एस पी मधुबनी ने निर्मला कम्यूनिटी का सहयोग लेकर सराहनीय काम कर रही है जिससे इस झेत्र में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार कम हो रहा है |



