
मथुरा ।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत आज यहां एक सड़क दुर्घटना में बाल- बाल बच गये।पुलिस के अनुसार श्री भागवत वृन्दावन में एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी का टायर फट गया।
इससे कई गाड़ियां आपस में टकरा गयीं।इस हादसे मे मोहन भागवत बाल-बाल बच गये।

