
बोकारो।
प्रदेश भाजपा से मिले प्रचार के ज़िम्मेदारी के बाद बोकारो पहुँचें जमशेदपुर भाजपा के महानगर ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फ़ुसरो नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार प्रसार की कमान संभाल ली है। मंगलवार सुबह बोकारो विधायक बिरंची नारायण एवं फ़ुसरो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के आवास पर औपचारिक मुलाकात करते हुए स्थानीय समस्याओं एवं राजनीतिक माहौल से अवगत हुए। वहीं चुनाव को लेकर आवश्यक विमर्श किये। इसके बाद दिनेश कुमार ने फ़ुसरो नगर पार्षद चुनाव में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ राम एवं शिवलाल रवि के पक्ष में मताग्रह करने के लिए दर्जनों बैठकें आयोजित किये। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रचार संबंधित दिशा निर्देश देने के उपरांत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के अलावे विभिन्न समाज के संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के संग अलग अलग बैठकें की गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लोगों से अपील किया कि वे भाजपा नीत सरकार के विकासोन्मुख प्रयासों को देखते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

