Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » बोकारो-आपसी रंजिश में नाई की हत्या, बचाने वाले का भी कत्ल
Top Stories

बोकारो-आपसी रंजिश में नाई की हत्या, बचाने वाले का भी कत्ल

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 16, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

बोकारो, 16 जून ।

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेदकर चौक के समीप सैलून चलाने वाले दिलीप ठाकुर और राशन दुकानदार जयंतो दत्ता की नृशंस हत्या शुक्रवार सुबह एक भूंजा दुकानदार पीतांबर यादव ने तलवार और भुजाली से कर दी। आसपास के लोगों तथा पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का कारण आपसी रंजिश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग साढ़े सात बजे लकड़ीगोला निवासी दिलीप ठाकुर अपनी दुकान खोल बगल से पानी लाने जा रहा था। इसी क्रम में पीतांबर ने उस पर हमला बोल दिया। वह उसे सड़क पर पटक-पटककर तथा तलवार और भुजाली से मारने लगा। यह देख बगल का राशन दुकानदार जयंतो दत्ता दिलीप को बचाने के लिए दौड़ पड़ा, लेकिन पीतांबर ने उस पर भी तलवार से वार कर दिया। दोनों के पेट में उसने धारदार हथियार से प्रहार किया। दोनों जब गंभीर हालत में आकर अचेत हो गये तो पीतांबर वहां से भाग बगल की झोपड़पट्टी स्थित अपने घर में जा भागा। इस बीच बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने आनन-फानन में दिलीप और जयंतो को बोकारो जेनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गयी। दोनों की उम्र 40-45 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।
इधर, घटना के बाद सेक्टर-12 थाने की पुलिस ने आरोपी पीतांबर यादव को उसके घर से दबोच गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में उसने कहा कि दिलीप उसे बराबर किसी बात को लेकर चिढाया करता था और तानें मारता रहता था। इसी बात से आजिज हो उसने उसे मार डाला। बीच में जयंतो आ गया तो उसकी भी हत्या हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी अजय कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले कि गहन तफ्तीश की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) की टीम भी वहां पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तलवार और भुजाली भी बरामद कर ली तथा उससे आगे पूछताछ और अगली कार्रवाई की प्रक्रिया समाचार लिखे तक जारी थी। एसपी वाईएस रमेश ने घटना कारण पूछे जाने पर प्रथम दृष्टया इसे आपसी रंजिश का ही मामला बताया है।
घटनास्थल पर कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पीतांबर ने पुरानी रंजिश में ही सोची-समझी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। उसने पहले ही अपने घर के बाकी सदस्यों को गांव भेज दिया था। बताया जाता है कि दोनों का पहले भी विवाद हुआ था, जिसे सुलझाया गया था, लेकिन आपसी वैमनस्य जारी रहा। दूसरी ओर, बोकारो स्टील के नगर सेवाएं विभाग ने हत्यारोपी पीतांबर के अवैध घर और दुकान को ध्वस्त कर दिया। इस कार्य में दर्जनों होमगार्ड जवान लगाए गए। दोहरी हत्या के समय से लेकर दुकान व घरों में तोड़-फोड़ तथा पुलिसिया छानबीन के क्रम में अम्बेदकर चौक के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि दिनभर वहां गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.