
पाकुड़।16 जुलाई

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने नगर थाना के भगत सिंह चौक के निकट से आठ ओवर लोडेड ट्रक को जप्त किया। छापेमारी के दौरान आठ ट्रक के चालान सहित कागजात की मांग की गई तो चालको द्वारा नही दिखाया गया। आठ ट्रकों में क्षमता से अधिक चिप्स लदे हुऐ थे। छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पाकुड़ सिविल एसडीओ जितेंद्र कुमार देव ने कहा किसी भी सूरत में सरकार की राजस्व की चोरी नहीं करने दी जायेगी।

