पटना–काफी जद्दोजहद के बाद अंततः दानापुर मण्डल के नवनिर्मित पाटलीपुत्र जंक्शन से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। दानापुर मण्डल के लिए 16 दिसंबर का दिन एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ जब इस मण्डल मे स्थित पाटलीपुत्र स्टेशन से 13255/56 पाटलीपुत्र – चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने अपने निर्धारित समय 20-30 बजे चंडीगढ़ के लिए अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर पाटलीपुत्र स्टेशन पर इस दुर्लभ क्षण के गवाह बने सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित यात्री तथा आमजन। सबके चेहरे पर इस स्टेशन के शुरू होने की खुशी दमक रही रही थी। हर कोई उत्साहित था ।
इस अवसर पर दानापुर मण्डल के सभी वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे। जब ट्रेन ने इस स्टेशन से अपनी यात्रा की शुरुआत की तो दानापुर स्टेशन तक पूरे रास्ते कड़कड़ाती ठंड मे भी लोगों का हुजूम ट्रैक के किनारे खड़ा था और करतल ध्वनि से इस ट्रेन के पाटलीपुत्र स्टेशन से परिचालन पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहा था।
उल्लेखनीय है कि पाटलीपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस पाटलीपुत्र स्टेशन से सप्ताह मे दो बार बुधवार तथा रविवार को चलेगी तथा वापसी मे चंडीगढ़ से सोमवार तथा गुरुवार को चलेगी।
इसी तरह ट्रेन न 122351/52 पाटलीपुत्र यशवंतपुर एक्सप्रेस सप्ताह मे एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को 20-15 बजे पाटलीपुत्र से खुलेगी तथा वापसी मे 10-00 बजे दिन मे यहाँ पाहुचेगी। इसके अलावे कई अन्य गाड़ियों को भी इस स्टेशन से चलाने का प्रस्ताव है।
पटना मे दिघा पर बन रहे रेल सह रोड पुल के बन जाने से जब उत्तर बिहार के लिए एक और रास्ता खुल जाएगा तब इस स्टेशन कि उपयोगिता मे और इजाफा होगा।


