
पंचकूला।


डेरा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों द्वारा किए जा रहे उपद्रव को देखते हुए हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने डेरा की सारी संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि डेरे की संपत्ति को बेचकर सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। आपको बता दें कि पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के डेरा चीफ राम रहीम को रेप का दोषी करार देने के बाद उनके समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचकूला में हिंसा में 13लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है।शहर में 100 से ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है।

