
नई दिल्ली।


देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद वाजपेयी ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शाम 05:05 बजे अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे।
दरअसल, वाजपेयी को विगत जून महीने में AIIMS में भर्ती कराया गया था। भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता, विदेश नीति में संसार भर में सम्मानित कूटनीतिज्ञ, लोकप्रिय जननायक, कुशल प्रशासक, सक्षम और संवेदनशील कवि, लेखक और पत्रकार एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे होगा। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह को उनका शव बीजेपी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

