
राजगंज। बुधवार की देर रात राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दैनिक आवाज अखबार के पूर्व पत्रकार सह जीप सदस्य अशोक सिंह के प्रतिनिधि विभूति भूषण चौधरी का मौके पर ही देहांत हो गया। विभूति भूषण चौधरी बरवडीह निवासी राम नारायण चौधरी के पुत्र है। वह बरवाअड्डा से डोमनपुर होते हुए अपने घर बरवाडीह जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


बता दें लंबे समय तक उन्होंने आवाज अखबार के साथ कार्य किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई अखबारों में कार्य किया है
वहीं राजगंज पत्रकार संघ के पत्रकारों सुबोध चौरसिया, शुभंकर राय, सुशील कुमार चौरसिया, मनोज सिंह, मनोज त्रिवेदी, पिताम्बर कुटरियार, फहीम अंसारी, आशीष अग्रवाल ने उनकी मौत पर शोक संवेदना प्रकट की है।

