
धनबाद।


डीसी रेल लाइन (धनबाद-चंद्रपुरा) बंद के विरोध में कतरास विकास मंच द्वारा लगातार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंच के सदस्यों ने व्यवस्था के खिलाफ मुण्डन कार्यक्रम कर विरोध प्रकट किया। इस कार्यक्रम में मंच के एक दर्जन सदस्यों ने पटरी पर बैठ कर मुण्डन करवाया।
मंच के सदस्य नितेश ठक्कर ने बताया कि कतरास स्टेशन अब हमलोगों के बीच नहीं रहा। इसकी आत्मा अब भी भटक रही है और शायद यह भटकती आत्मा यहाँ के जनप्रतिनिधियों के दिमाग को भी भटका रही है, जिस कारण वो रेल लाइन को चालू करने की बजाय स्थनांतरण की बात कर रहे हैं। इस मुण्डन कार्यक्रम से कतरास स्टेशन की आत्मा को शांति मिलेगी और जनप्रतिनिधियों को भी सद्बुद्धि देगी।फिलहाल कतरास की जनता का मात्र एक ही मांग है कि कतरास स्टेशन को फिर से चालू किया जाय।

